Homeउत्तर प्रदेशमेरठरोमांचक मुकाबलों में रुद्रा इंटरनेशनल और डीपीएस ने दर्ज की जीत

रोमांचक मुकाबलों में रुद्रा इंटरनेशनल और डीपीएस ने दर्ज की जीत

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट अकादमी की ओर से प्रथम अखिल भारतीय इंटर स्कूल चौधरी नरिंदर सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल और डीपीएस की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

पहले मुकाबले में शार्पिन पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 165 रन बनाए। टीम की ओर से उत्तम ने 47 और अर्श ने 40 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अभिनव ने चार विकेट हासिल किए। जवाब में रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12.1 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से आशीष शर्मा ने 42, हृदय ने 45 और ऋषभ ने 35 रन बनाए।

दूसरे मुकाबले में डीपीएस पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 201 रन बनाए। इसमें निखिल ने 44, समीर ने 48 रन बनाए। गेंदबाजी में कार्तिक ने 4, अंकित ने 3 विकेट लिए। इसके जवाब में गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीम 18.5 ओवर में 190 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह डीपीएस ने 11 रन से मुकाबला जीत लिया। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की ओर से विशाल ने 41, रितेश ने 44 और आदित्य ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में आर्यन ने चार, निखिल ने तीन और हर्ष ने एक विकेट लिया। निखिल राय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि ग्रुप बी का अंतिम मुकाबले बुधवार को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन गुरु तेग बहादुर क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें अध्यक्ष डॉ. गोपाल दीक्षित, उपाध्यक्ष प्रभा राव और आयोजन सचिव अतहर अली की भूमिका है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular