नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय पर शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने बालासाहेब ठाकरे की 14वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि बालासाहेब कट्टर हिंदुत्व के समर्थक थे। उन्होंने कहा कि शिवसेना के गठन के समय 80 प्रतिशत समाज सेवा और 20 प्रतिशत राजनीति का नियम बनाया गया था, जिस पर शिव सैनिक आज भी चल रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार से बालासाहेब को भारत रत्न देने की मांग की।
श्रद्धांजलि देने वालों में अवनीश आर्य, पंकज गुप्ता, सनी प्रधान, यासीन खान, शौकत सलमानी, अहसान कुरैशी, बोस सिद्धार्थ, पवन पार्चा, विनीत जैन, सूरज प्रजापति, जसवीर सिंह, सहेंद्र तोमर, प्रदीप कुमार, दिनेश सिंघल, रशल गुप्ता, महेंद्र प्रजापति, चांद मुश्ताक, दिलशाद, अयान अमरनाथ, टीटू, चमन शेखपुरा, पवन कपाड़िया आदि मौजूद रहे।


