Homeउत्तर प्रदेशमेरठहावर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इण्टर कॉलिज में तीन दिवसीय आधार कार्ड शिविर का...

हावर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इण्टर कॉलिज में तीन दिवसीय आधार कार्ड शिविर का शुभारंभ

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। हावर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इण्टर कॉलिज , मेरठ में आज भारतीय डाक विभाग मेरठ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आधार कार्ड शिविर का शुभारंभ किया गया। अब आधार कार्ड बनवाने के लिए पोस्ट ऑफिस के चक्कर नही लगाने पडेगे इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को आधार कार्ड में संशोधन तथा नए आधार कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पदक से अलंकृत एवं पोस्ट फोरम सलाहकार समिति, प्रधान डाकघर, मेरठ के सदस्य सरदार सरबजीत सिंह कपूर तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. उपासना वर्मा , शुचि गुप्ता वे कराटे कोच वसीम खान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सरबजीत सिंह कपूर ने बताय कि डाक विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कैंप आमजन ताक जरूरी सरकारी सेवाएं आसानी और सुविधाजनक तरीके पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते है उन्होने डाक विभाग की विभिन्न योजनाओ की विस्तार से जानकारी भी दी प्रकार के शिविर आमजन को आवश्यक सरकारी सेवाएँ सरलता एवं सुविधाजनक ढंग से उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा डाक विभाग की योजनाओ के विस्तारपूर्वक जान कारी दी

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया। प्रधानाचार्या डॉ. उपासना वर्मा ने भारतीय डाक विभाग के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में इस प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध कराने से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का समय और श्रम बचता है। उन्होंने इस पहल को जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को आधार कार्ड से संबंधित आवश्यक सेवाएँ विद्यालय परिसर में ही प्राप्त करने का अवसर मिला। इस आयोजन का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए समाज को सुविधाजनक सेवाएँ उपलब्ध कराना है। हावर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इण्टर कॉलिज परिवार ने भारतीय डाक विभाग के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की तथा शिविर के सफल संचालन में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular