Homeउत्तर प्रदेशमेरठकौमी एकता सप्ताह पर लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

कौमी एकता सप्ताह पर लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, माधवपुरम, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना, इकाई प्रथम द्वारा कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत की विविध संस्कृतियों, भाषाओं और लोक परंपराओं को एक मंच पर लाकर छात्राओं में राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक समझ को मजबूत करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी मनीषा भूषण के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने कहा कि लोकगीत केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि ये हमारे समाज, इतिहास और संस्कारों की जीवंत धरोहर हैं। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसी सांस्कृतिक गतिविधियाँ छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाती हैं।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने विभिन्न राज्यों के लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत किए। किसी ने उत्तर प्रदेश का कजरी, तो किसी ने राजस्थान का घूमर, पंजाब का गिद्दा, गुजरात का गरबा, हरियाणा का फाग नृत्य प्रस्तुत किया। सभी प्रस्तुतियों में पारंपरिक वेशभूषा और भाव-भंगिमाओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला।निर्णायक मंडल ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन गायन/नृत्य कौशल, लय-ताल, वेशभूषा, मंच प्रस्तुति, भाव-प्रकाशन और समग्र प्रभाव के आधार पर किया।

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने परिणाम घोषित किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सोनल बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर काजल बीए द्वितीय वर्ष एवं राधिका एमए द्वितीय वर्ष, तृतीय स्थान पर आयुषी शर्मा, नीशु वर्मा बीए द्वितीय वर्ष रहीं।

कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम अधिकारी ने प्राचार्य, निर्णायक मंडल डॉ. जूही बिरला एवं डॉ. गौरी, समिति सदस्य प्रो. स्वर्ण लता कदम, डॉ. राधा रानी, डॉ. जूही बिरला, डॉ. अजय कुमार, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. सोशल और राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं का आभार व्यक्त किया। अंत में प्राचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि महाविद्यालय में भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular