रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। गांव नीमका बसतोरा निवासी अरुण जाटव को भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिला महामंत्री बनाया गया। इस पर समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई और शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष कुलदीप मसूरी, जिला पंचायत सदस्य संजय जाटव, पुट्टी मंडल अध्यक्ष ललित त्यागी, जगदीश बढला, पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू और सुंदर चौधरी ने बधाई दी।


