Homeउत्तर प्रदेशमेरठमेरठ में 70 अंबेडकर मूर्ति स्थलों का शिलान्यास, लखनऊ से हुआ लाइव...

मेरठ में 70 अंबेडकर मूर्ति स्थलों का शिलान्यास, लखनऊ से हुआ लाइव प्रसारण

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। संविधान दिवस पर डॉ. बी.आर. अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत प्रदेशभर में विकास कार्यों का शिलान्यास लोक भवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में किया गया। जनपद मेरठ की सभी 07 विधानसभाओं में प्रस्तावित 10-10 कुल 70 मूर्ति स्थलों पर कार्यक्रम का हाइब्रिड मोड में आयोजन हुआ और मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया।

मेरठ शहर विधानसभा के मूर्ति स्थल भगवतपुरा अंबेडकर धर्मशाला में विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र भारद्वाज, मेरठ कैंट विधानसभा के मूर्ति स्थल चौक मोहल्ला कंकरखेड़ा वार्ड 5 में विधायक अमित अग्रवाल, मेरठ दक्षिण विधानसभा के मूर्ति स्थल नई बस्ती लल्लापुरा में मंत्री सोमेन्द्र तोमर, सरधना विधानसभा के ग्राम भरोटा में पूर्व विधायक संगीत सोम, सिवालखास विधानसभा के ग्राम डूंगर में विधायक गुलाब मोहम्मद व अन्य मूर्ति स्थलों पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने शिलान्यास/पूजन कार्यक्रम संपादित किया।

जनपद की 07 विधानसभाओं में चयनित 70 मूर्ति स्थलों पर कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, मेरठ के माध्यम से समाज सुधारकों, महापुरुषों, सामाजिक न्याय के प्रणेता तथा सांस्कृतिक विभूतियों की मूर्तियों की सुरक्षा, सुदृढ़ीकरण तथा सौंदर्यीकरण आदि कार्य कराया जा रहा है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular