HomeUncategorized‘भारतीय संविधान : सामाजिक क्रांति का दस्तावेज’ विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता

‘भारतीय संविधान : सामाजिक क्रांति का दस्तावेज’ विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद् एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘भारतीय संविधान : सामाजिक क्रांति का दस्तावेज’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वस्ति वाचन से हुआ। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मुनेश कुमार ने विषय प्रवेश कराया। अध्यक्ष प्रो. अतवीर सिंह ने उद्देशिका का वाचन कराया। मुख्य अतिथि प्रो. कृष्णकांत शर्मा ने संविधान के मूल्यों पर वक्तव्य दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. राज कुमार ने संविधान की लोक स्वीकार्यता पर बल दिया।

प्रतियोगिता में कशिश गोलियान ने प्रथम, इरमिश अंसारी ने द्वितीय और मरियम क़मर रिज़वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विकास और एंजेल को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक तथा भावना और निधि को सर्वश्रेष्ठ श्रोता के रूप में सम्मानित किया गया।

निर्णायक मंडल में डॉ. विजेता गौतम, डॉ. प्रशांत शर्मा और डॉ. चंचल रहीं। संचालन शोधार्थी सुमित सिंह देशवाल ने किया। इस अवसर पर प्रो. संजीव कुमार, अरुण कुमार, डॉ. धनपाल, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. देवेंद्र उज्जवल, डॉ. रवि कुमार, डॉ. सानिया खानम सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular