रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी ईशु कुमार पुत्र स्वर्गीय टीटू तथा नितिन कुमार पुत्र ओंकार सिंह का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन होने पर परिवार और समाज में खुशी की लहर दौड़ गई।
वरिष्ठ पत्रकार रवि गौतम ने बताया कि छोटे भाई टीटू की मौत के बाद घर में बहुत परेशानी हुई। भतीजे ईशु ने पढ़ाई के साथ घर की जिम्मेदारी निभाते हुए दिन-रात मेहनत कर पिता का सपना पूरा किया। नितिन कुमार ने भी एकलौते पुत्र होने के बावजूद कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की।
इस मौके पर एससी एसटी आयोग लखनऊ के सदस्य नरेंद्र सिंह खजूरी, पूर्व मंत्री प्रशांत गौतम, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, विधायक गोपाल काली, प्रभु दयाल वाल्मीकि, सपा नेता किशोर वाल्मीकि, चेयरमैन हिटलर त्यागी, पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू, गुल्लू प्रधान, भाजपा नेता सचिन अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार जयवीर त्यागी, शकील प्रधान, डॉ. राहुल सिखेड़ा, सपा नेता सचिन यादव, डॉ. राजकुमार गावड़ा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय जाटव, कपिल कुमार अगवानपुर ने बधाई दी।


