नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने पुलिस लाइन में पुलिस ध्वज को सलामी दी एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ का संदेश पढ़कर पुलिसकर्मियों को सुनाया।
इस अवसर पर एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए पुलिस ध्वज के गौरवशाली इतिहास, महत्व एवं पुलिस सेवा की गौरवशाली परंपराओं के संबंध में जानकारी दी। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस झंडा दिवस पर समस्त पुलिसकर्मियों को पुलिस बल की गरिमा एवं गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखते हुए आमजन की सुरक्षा, सेवा एवं कानून-व्यवस्था के प्रति पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया गया।


